{"_id":"5cdf0323bdec22072e6f7e75","slug":"161558119203-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रहे अधेड़ को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पैदल जा रहे अधेड़ को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल बाजार जा रहे एक अधेड़ को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद भीड़ ने ट्रक को रोककर चालक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना फ तेहपुर चौरासी के ग्राम निहालीखेड़ा के मूल निवासी तथा मौजूदा समय में न्यू कटरा बांगरमऊ में रहने वाले रामकिशोर उर्फ रामू (51) पुत्र बाबू लाल नगर की बाजार नौनिहालगंज पैदल जा रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सामने तेज गति से हरदोई की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामकिशोर उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे जा गिरे और ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।
ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर ट्रक को रोक लिया और चालक को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को सीज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ला न्यू कटरा तथा उनके मूल गांव निहालीखेड़ा में कोहराम मच गया। तब तक मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर आ पहुंचे और रोने लगे। मृतक की पत्नी अंजू द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।