फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सब्जी विक्रेता की ट्रक से कुचलकर मौत

सब्जी विक्रेता की ट्रक से कुचलकर मौत

Mon, 03 Jun 2019 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता की ट्रक से कुचलकर मौत
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र स्थित उन्नाव संडीला मार्ग पर शारदा नहर पुल के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। हादसे के वक्त युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


माखी थाना क्षेत्र के कोरारी खुर्द निवासी विजय कुमार चौरसिया (45) पुत्र दयाराम चौरसिया सब्जी बेचने का काम करता था। रविवार को वह मेथीटीकुर की बाजार में सब्जी बेचने जा रहा था। उन्नाव-संडीला मार्ग पर शारदा नहर पटरी से मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही उन्नाव की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। विजय कुमार बाइक सहित नहर पुलिया में टकरा कर सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन


इसी दौरान ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। लोगों ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। विजय की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के घटनास्थल पहुंचने के बाद पुलिस ने शव पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया। माखी थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed