फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट ले गए लुटेरे

चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट ले गए लुटेरे

Sun, 02 Jun 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट ले गए लुटेरे
पाटन (उन्नाव)। बिहार थानाक्षेत्र में एक ढाबे के पास खड़े ट्रक चालक को दो बदमाशों ने सोते समय दबोच लिया। मारपीट कर चाभी छीनी और रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए। लुटेरे ट्रक को भगवंतनगर-फतेहपुर मार्ग पर लेकर गए। रास्ते में चालक को सुमेरपुर कस्बे के पास पुलिया से सूखी नहर में फेंक दिया। सुबह लोगों ने देखा तो चालक के हाथ-पैर खोले। पीड़ित ने लोगों को आपबीती बताई तो सभी ने उसे बिहार थाने भेजा। चालक की सूचना पर ट्रक मालिक भी पहुंच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बिहार के जहानाबाद निवासी ट्रक चालक रंजीत कुमार पुत्र रामआसरे यादव कानपुर से माल लेकर गुरुवार को बिहार प्रांत के दरभंगा गया था। शुक्रवार रात को खाली ट्रक लेकर कानपुर लौट रहा था। रात करीब दो बजे उसने उन्नाव के बिहार थानाक्षेत्र में उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर अंशिका ढाबे के पास ट्रक खड़ा किया और खाना खाने के बाद ट्रक में सो गया। ट्रक चालक रंजीत के मुताबिक शनिवार भोर पहर करीब तीन बजे दो युवक ट्रक में चढ़े और सोते समय ही उसे दबोच लिया।
विज्ञापन



बदमाशों ने मारपीट कर उसके मुंह में कपड़ा भर दिया और ट्रक की चाभी व मोबाइल फोन छीनने के बाद उसके हाथ पैर रस्सी से बांध कर ट्रक में डाल लिया। भगवंतनगर फतेहपुर मार्ग पर सुमेरपुर कस्बे के पास बदमाशों ने चालक को एक सूखी नहर में फेंक दिया। पुलिस थाने से चालक ने ट्रक मालिक कानपुर के यशोदानगर निवासी सुरेश मिश्रा को घटना की सूचना दी। बिहार थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। चालक ट्रक में क्या माल लेकर बिहार के दरभंगा गया था। चालक के पास कितनी रकम थी आदि की जानकारी की जा रही है। तहरीर में इसका कोई जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-हाथ पैर बांधकर सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर सूखी नहर में फें का
-ग्रामीणों की नजर पड़ी तो खोली रस्सी, पीड़ित ने थाने में दी सूचना
-पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, तफ्तीश शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed