फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   प्रेमिका की मदद से प्रेमी ने चुराए थे पांच लाख के जेवर

प्रेमिका की मदद से प्रेमी ने चुराए थे पांच लाख के जेवर

Sun, 26 May 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका की मदद से प्रेमी ने चुराए थे पांच लाख के जेवर
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरिया में बंधक बनाकर पांच लाख रुपये के जेवर लूट की घटना पुलिस की जांच में फर्जी निकली। युवती ने अपने ही प्रेमी को घर बुलाकर जेवर चोरी कराए थे। पुलिस ने आरोपी युवक के घर से जेवर बरामद कर लिया है। हालांकि परिजनों द्वारा कोई मुकदमा न दर्ज कराए जाने से पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन



बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने 18 मई की रात पुलिस को सूचना दी कि उसके घर में घुसे दो बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया था। एक बदमाश ने उसके छह माह के भाई की गर्दन पर हंसिया रख दी थी और घर से पांच लाख रुपये के जेवर लूट ले गए थे। पुलिस ने जब युवती के बयान लिए तो उसे युवती पर शक हो गया था। उधर उसके परिजनों की ओर से भी लूट की कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इस बीच पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी।
विज्ञापन


जांच में पुलिस ने जब युवती से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया 18 मई की रात उसने अपने प्रेमी को घर बुलाया था। वह घर से सारे जेवर चोरी कर भाग निकला था। चौकी प्रभारी राजेंद्रकांत शुक्ला ने आरोपी युवक की निशानदेही से उसके घर से जेवर बरामद कर लिए। जेवर को भूसे के ढेर में छिपाकर रखा गया था। युवक ने यह भी बताया कि वह युवती के साथ भागने की फिराक में था। इसके लिए उसने जेवर चोरी किए थे। चौकी प्रभारी राजेंद्रकांत ने बताया कि जेवर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। युवती के परिवार की ओर से मुकदमा दर्ज न कराए जाने से युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवर बरामद करने गई पुलिस से की अभद्रता
युवती के बयान के बाद पुलिस जब उसके प्रेमी के घर जेवर बरामद करने पहुंची तो उससे महिलाओं ने अभद्रता की। करीब 36 महिलाओं ने चौकी प्रभारी समेत कई सिपाहियों को घेर लिया था। हालांकि पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।


-बदमाशों द्वारा बंधक बनाकर लूट का युवती ने लगाया था आरोप
-पुलिस की जांच में लूट की घटना निकली फर्जी, जेवर बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed