फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   जमीन में दबाकर रखे जेवर खोद ले गए चोर

जमीन में दबाकर रखे जेवर खोद ले गए चोर

Mon, 25 Mar 2019 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
जमीन में दबाकर रखे जेवर खोद ले गए चोर
बांगरमऊ। नगर के मोहल्ला कटरा में शनिवार रात चोरों ने एक किसान के घर में जमीन में दबाकर रखे गए जेवर पार कर दिए। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी किसान रामऔतार रैदास के मुताबिक शनिवार रात वह परिवार के साथ सो रहा था। देर रात चोर छत के रास्ते घर के भीतर दाखिल हुए और कमरे के भीतर जमीन में गड्ढा खोदकर रखे बहू वंदना व बेटी राजेश्वरी के करीब ढाई लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर निकाल ले गए। रामऔतार के अनुसार रविवार सुबह सोकर उठे तब उसे चोरी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


पीड़ित ने बांगरमऊ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि जिस तरह से चोरी की घटना हुई है उसमें परिवार के किसी सदस्य या नजदीकी का हाथ होने का शक है। बताया कि चोरी करने वाले ने किसी अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया और केवल गड्ढा खोदकर जेवर निकाल लिए। इससे साफ है कि जिसने भी चोरी की वह जानता था कि जेवर कहां रखे गए हैं। बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पुलिस को किसी नजदीकी पर शक, तफ्तीश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed