फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   25 साल पुराने मामले में कुसरठ चेयरमैन पति गिरफ्तार

25 साल पुराने मामले में कुसरठ चेयरमैन पति गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
25 साल पुराने मामले में कुसरठ चेयरमैन पति गिरफ्तार
चकलवंशी। हत्या के प्रयास के 25 साल पुराने एक मुकदमे में हाईकोर्ट लखनऊ से जारी वारंट के आधार पर आसीवन पुलिस ने कुरसठ चेयरमैन के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। कोर्ट में 18 मार्च को पेशी होनी है।
विज्ञापन


वर्ष 1994 में आसीवन थानाक्षेत्र के कुरसठ में दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद में मारपीट के बाद फ ायरिंग हुई थी। इसमें मज्जू पुत्र जब्बूर, इस्माईल, इब्राहिम और गुड्डू घायल हो गए थे। घायलों ने मौजूदा कुरसठ चेयरमैन नाजिमा बेगम के पति सुबराती पुत्र जाहिद, भाई आरिफ , हाफि ज पुत्र जमील और अब्दुलवर पुत्र अख्तर को जान से मारने के प्रयास का आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिले की अदालत से चारों को 2001 में सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। बाद में सजा कम करने के लिए आरोपियों ने हाईकोर्ट में फिर से अपील की थी। एक वर्ष से हाईकोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। जिससे कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी कर दिया था। आसीवन थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि 20 फ रवरी को उन्नाव कचहरी से अब्दुल वर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चार मार्च को आरिफ और हाफि ज को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को चेयरमैन के पति सुबराती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-1994 में दो पक्षों में हुई थी मारपीट व फायरिंग
-घायलों ने चार के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed