फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   उन्नाव: नौकरी दिलाने के नाम पर 66 लाख की ठगी

उन्नाव: नौकरी दिलाने के नाम पर 66 लाख की ठगी

Tue, 12 Feb 2019 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव: नौकरी दिलाने के नाम पर 66 लाख की ठगी
उन्नाव। सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लोगों से 66 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ितों ने जब रुपया वापस करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने परिजनों के साथ मिल पीड़ितों को पीट दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने उत्तराखंड के नैनीताल निवासी एक महिला समेत पांच लोगों पर मारपीट व धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


माखी थाना क्षेत्र के थाना गांव निवासी सूरज सिंह पुत्र स्व. रणवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उत्तराखंड के नैनीताल निवासी संजय सिंह पुत्र शिवनायक सिंह, गोल्डी पत्नी संजय सिंह, संजय सिंह के ससुर एमपी सिंह, साला सतवीर सिंह व आदेश पुत्र जगन्नाथ ने खुद को सचिवालय व मंत्रालय के लोगों से संपर्क होने व उनकी मदद से सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा तीन वर्ष पूर्व दिया था। इसके एवज में उन्होंने संजय सिंह से 15 लाख, अरुण से 6.6 लाख, सुरेंद्र कुमार से 3.5 लाख, बाबू सिंह व आलोक सिंह से 6 लाख, सूरज से 4.48 लाख, यशकरन से 6 लाख, रामसजीवन से 7.5 लाख, शुभम, गोविंद व मुन्ना से 6 लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद सभी लोगों को परीक्षा दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ले जाया गया था। कुछ दिन सभी को वहां रोका गया, इसके बाद उन्हें वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


नौकरी न मिलने पर जब लोगों ने रुपये वापस करने का दबाव बनाया तो उत्तराखंड निवासी संजय ने चेक दी, हालांकि चेक बाउंस हो गई। आरोप है कि 7 फरवरी को सभी पीड़ितों को संजय सिंह ने आवास विकास बुलाया। यहां उन्होंने जब रुपये वापस मांगे तो उनसे मारपीट की गई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने उत्तराखंड निवासी संजय, उनकी पत्नी गोल्डी, ससुर एमपी सिंह, साले सतवीर सिंह व आदेश के खिलाफ मारपीट व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed