फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सिर पर डंडे से हमला कर लूट का प्रयास

सिर पर डंडे से हमला कर लूट का प्रयास

Tue, 17 Oct 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
सिर पर डंडे से हमला कर लूट का प्रयास
सिर पर डंडे से हमला कर लूट का प्रयास
विज्ञापन



उन्नाव। अजगैन कोतवाली स्थित अजगैन मोहान मार्ग पर सोमवार रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। दो लोगों पर बदमाशों ने डंडे से वार कर लूटने की कोशिश की। एक बाइक सवार युवक मौके से भाग निकला। दूसरा बदमाशों का शिकार हो गया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर युवक से एक हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। पीड़ितों के सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।


कोतवाली क्षेत्र के अजगैन मोहान मार्ग पर तीन बदमाशों ने सोमवार रात मरोचा निवासी उपेंद्र पुत्र ओमकार सिंह पर हमला बोल दिया। उपेंद्र के अनुसार वह बाइक से नवई से मां की दवा लेकर घर जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने डंडे से हमला कर घायल कर दिया। बाइक न रोकने से वह लूट का शिकार होेने से बच गया।
विज्ञापन



इस घटना के कुछ देर बाद ही अनिल कुमार निवासी मुर्तजानगर को बदमाशों ने अपना शिकार बनाने की कोशिश की। अनिल के अनुसार वह भाभी को दवाई दिलाकर बाइक से मुर्तजानगर जा रहा था। बाइक सवार तीन बदमाशों ने डंडे से पीठ पर वार कर गिरा दिया। जब तक वह संभलता, एक बदमाश ने तमंचा तान दिया। बदमाशों ने जेब में रखे एक हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों के भागते ही पीड़ित ने भाभी के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित ने पास के गांव के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि लूट की वारदातों की सूचना उन्हें नहीं है। अगर कोई पीड़ित आता है तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

-अजगैन-मोहान मार्ग पर लुटेरों ने दो लोगों को बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed