{"_id":"5c65c446bdec2273875d5be4","slug":"141550173254-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पपीते का बाग लगाने का झांसा देकर किसान से ठगे 1.76 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पपीते का बाग लगाने का झांसा देकर किसान से ठगे 1.76 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुर्तजापुर में पपीते का बाग लगाने का झांसा देकर ठग ने किसान से 1.76 लाख रुपये ठग लिए। किसान ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। मुर्तजापुर निवासी आशीष कटियार के घर चार फ रवरी को एक मोटरसाइकिल सवार युवक आया। उसने आशीष को पपीते की खेती करने की सलाह दी। युवक ने बताया कि पपीते की खेती पर करीब 2 लाख रुपये का खर्च आएगा। फि र पांच लाख की आमदनी होगी।
ठग ने उच्च प्रजाति के पौधे लाकर लगाने और फल निकलने तक उनकी देखरेख करने की बात कही। इसके बाद वह चला गया। आठ फरवरी को युवक फिर आया और अपने साथ साढ़े तीन हजार पपीते की पौधे लाया। पौधे देने के बाद युवक ने आशीष से दवा व अन्य कार्यों के नाम पर पौने दो लाख रुपये ले लिए। उसके बाद लौटकर नहीं आया। संपर्क करने पर उसका मोबाइल बंद मिला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।