फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager injured after being thrown by a bull in Devkali succumbs to injuries.

Shahjahanpur News: देवकली में सांड़ के पटकने से घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा

Fri, 04 Sep 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Villager injured after being thrown by a bull in Devkali succumbs to injuries.
बंडा के गांव पटना के ओमप्रकाश इसी झोंपड़ी में रहते थे। संवाद - फोटो : 1
देवकली (शाहजहांपुर)। सांड़ के हमले में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार में अकेली बुजुर्ग मां होने के कारण वह पोस्टमाॅर्टम नहीं करा सकी। ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव पटना निवासी ओमप्रकाश (50) अपनी मां मनका देवी के साथ छप्पर पड़े घर में रहते थे। शादी नहीं होने के कारण वह सड़क के समीप बनी झोंपड़ी में सोते थे। सोमवार शाम खाना खाने के बाद वह झोंपड़ी में लेटने जा रहे थे। तभी अचानक सांड़ ने पीछे से उन्हें उठाकर पटक दिया। गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से उन्हें बंडा सीएचसी ले जाया गया। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मां मनका देवी ने बताया कि उनके पास जमीन नहीं है। पति की मौत हो चुकी है और बेटा मजदूरी कर दोनों का पेट पालता था। अब उनके सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम नहीं होने से परिवार की सहायता में दिक्कत आएगी। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और परिवार की हरसंभव आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



---

सांड़ ने किसान को पटककर किया गंभीर घायल

मिर्जापुर। मौजमपुर निवासी ऋषिपाल (34) बृहस्पतिवार शाम खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में सांड़ ने उन्हें उठाकर पटक दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें जरियनपुर सीएचसी ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed