फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   पेशी पर आए बंदी ने भागने का किया प्रयास

पेशी पर आए बंदी ने भागने का किया प्रयास

Tue, 03 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पेशी पर आए बंदी ने भागने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पुरवा (उन्नाव)। मुंसिफ कोर्ट पेशी पर आए बंदी ने सिपाही का हाथ छुड़ाकर भागने का प्रयास किया। सुरक्षा में जवानों ने सौ नंबर पर सूचना देने के साथ ही उसका पीछा किया। ब्लाक के निकट घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। सिपाही ने बंदी के भागने की तहरीर कोतवाली में दी है।

मौरावां नगर के काजीगढ़ी निवासी आरिफ पुत्र स्व. मो. अमीन को 8 जनवरी को मौरावां पुलिस ने तमंचा व दो कारतूस रखने के आरोप में जेल भेजा था। सोमवार को उसी मामले में मुंसिफ कोर्ट में पेशी थी। पुलिस आरोपी आरिफ के साथ हत्या के मामले में बंद भाटमऊ के छेद्दू खां व रायबरेली जिले के खीरो थानाक्षेत्र के गांव मिश्रखेड़ा निवासी लूट के मामले में बंद अमन को साथ लाई थी। साथ रहे दरोगा अवधेश मिश्र व सिपाही राम दास, ज्ञानशंकर, जगतपाल, ओमप्रकाश व चालक असेंद्र कुमार ने छेद्दू खां व अमन की पेशी कराने के बाद उसे गाड़ी में बिठा दिया। जबकि आरिफ ने लघुशंका की बात कही।
विज्ञापन


सिपाही उसे लघुशंका कराने ले गए। तभी वह हाथ छुड़ाकर मौके से भाग निकला। सिपाहियों ने पीछा किया। साथ ही सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर ब्लाक के पास से आरोपी को पकड़ लिया। दरोगा अवधेश मिश्रा ने कोतवाली में आरिफ के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि बंदी आरिफ की जमानत बीस दिन पहले न्यायालय से मंजूर हो गई थी। लेकिन जमानतदार न मिलने से जमानत नहीं हो पई थी। दरोगा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

- सिपाही का हाथ छुड़ाकर भागा, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- आठ जनवरी को आर्म्स एक्ट में पुलिस ने भेजा था जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed