फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

Sat, 18 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कालोनी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने जांच की। शव पोस्टमार्टम को भेजा।


कांशीराम कालोनी निवासी रजोल (42) पुत्र रामस्वरूप पेंटिंग का काम करता था। गुरुवार को वह काम कर घर आया। पत्नी ने रुपये मांगे तो विवाद हो गया। युवक खाना खाने के बाद सोने चला गया। रात में उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह शव लटकता देख परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मृतक की पत्नी सीमा ने बताया कि इसके पहले वह दिल्ली में नौकरी करता था।
विज्ञापन


करीब चार साल पहले एक्सीडेंट होने के बाद घर आ गया था। उसका काफी इलाज कराया गया। तब जाकर हालत में सुधार हुआ। मृतक आठ भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed