फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Fri, 14 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अचलगंज। थानाक्षेत्र के गांव बेहटी गोपालपुर में किशोरी का शव घर के अंदर बरामदे में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजन खेत से आए तो शव लटका मिला। पुलिस ने जांच की। सामान बिखरा पड़ा होने के साथ ही एक डंडा भी पड़ा था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसके साथ मारपीट भी की गई है। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।



गोपालपुर बेहटी गांव निवासी रेखा उर्फ राखी (14) पुत्री राजबाबू पासवान ने गुरुवार सुबह घर में खाना बनाया। घर वह अकेली थी परिजन खेत गए थे। करीब ग्यारह बजे जब सभी वापस आए तो किशोरी का शव फंदे पर लटक मिला। एसओ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। मारपीट की आशंका जताई तो परिजनों ने इससे इंकार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। किशोरी ने कक्षा आठ के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पांच भाई बहन हैं। जिसमें बड़ा भाई सूरज विदेश में रहता है। छोटी बहन सीमा व भाई अर्जुन माता-पिता के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि जांच की गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनों का कोई आरोप नहीं है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-घटना के समय घर में अकेली थी
-सामान बिखरा, एक डंडा भी पड़ा मिला
-मारपीट की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed