फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   युवक की गला रेतकर हत्या

युवक की गला रेतकर हत्या

Mon, 04 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
युवक की गला रेतकर हत्या
सफीपुर (उन्नाव)। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इससे पहले हत्यारों ने उसके साथ जमकर मारपीट भी की थी। हत्या के बाद शव को झाड़ी में फेंक कर भाग निकले। रविवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की। हालांकि युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि युवक को कानपुर या बिठूर से किसी वाहन से यहां लाया गया है और हत्या करके फेंक दिया गया। हत्या के पीछे आशनाई या फिर जायदाद का विवाद हो सकता है।
विज्ञापन


परियर मार्ग पर बीबीखेड़ा गांव के पास रविवार सुबह करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। युवक के शरीर पर सफेद कुर्ता, पायजामा है। जामा तलाशी में उसकी जेब में कुछ नहीं मिला। शव के पास ही दो चाकू मिली हैं। इससे अनुमान है कि हत्यारों की संख्या दो या दो से अधिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के दाहिने हाथ में अंगूठे के ऊपर तीन स्टार (सितारे) का टैटू गुदा है। हाथ में दो अंगूठी भी हैं। कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी के प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया घटनास्थल से बिठूर करीब 9 किलोमीटर दूर है।

अनुमान है कि युवक को कानपुर नगर या बिठूर से किसी वाहन से यहां लाया गया और हत्या कर दी गई। कोतवाल ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। कानपुर और हरदोई पुलिस के फोटो व डिटेल अपडेट की है।

वेशभूषा से मुस्लिम होने का अनुमान
सफेद कुर्ता-पायजामा और हल्की दाढ़ी होने से पुलिस को शक है कि मरने वाला मुस्लिम हो सकता है। घटना की तफ्तीश कर रही पुलिस ने डाग स्क्वायड को भी बुलाया लेकिन वह भी पुलिस की कोई खास मदद नहीं कर सका। शव के आसपास चक्कर लगाने के बाद स्निफर डाग वहीं रुक गया। मौके पर मिले चाकू बिल्कुल नए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया है।


पहचान मिटाने का भी प्रयास
मृतक की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को किसी केमिकल से जलाने का भी प्रयास किया गया है। मृतक के चेहरे पर कई जगह गहरी चोट और जले के निशान हैं और शव के पास ही एक अधजली टोपी भी पड़ी है।

-बिठूर या कानपुर से लाकर हत्या किया जाने की आशंका
-दाहिने हाथ में स्टार का टैटू, घटनास्थल पर मिले दो चाकू
-पुलिस को आशनाई या जायदाद का मामला होने का शक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed