फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   छह दिन पहले गायब हुई किशोरी का नहीं लगा सुराग

छह दिन पहले गायब हुई किशोरी का नहीं लगा सुराग

Thu, 07 Feb 2019 06:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
छह दिन पहले गायब हुई किशोरी का नहीं लगा सुराग
बांगरमऊ। नगर के एक स्कूल में पढ़ने गई कक्षा 11 की छात्रा के गायब होने के मामले को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। विकलांग भाई न्याय पाने के लिए अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगाने को मजबूर है।
विज्ञापन



एक फ रवरी को छात्रा घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थी। विद्यालय में छुट्टी होने के बाद जब वह घर नहीं पहुंची। इसी बीच नगर के मस्तूटोला निवासी एक युवक ने छात्रा के घर पर फोन करके बताया कि वह उसके कब्जे में है। उसकी किताबों का बैग नानामऊ गंगातट पर पड़ा है।
विज्ञापन


परिजनों ने गंगातट पर पहुंच कर छात्रा का बैग बरामद कर लिया। इसके बाद किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन पुलिस अभी तक किशोरी को बरामद नहीं कर सकी है। किशोरी और अपहर्ता अलग-अलग जाति के होने के कारण बुधवार को दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग एक-दूसरे से भिड़ने पर उतारू हो गए। मोहल्ले के संभ्रांत नागरिकों के समझाने बुझाने से किसी तरह मामला शांत हो सका। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed