फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   कोतवाली के समाने युवती से मोबाइल छीनकर भागा चोर

कोतवाली के समाने युवती से मोबाइल छीनकर भागा चोर

Mon, 25 Mar 2019 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के समाने युवती से मोबाइल छीनकर भागा चोर
कोतवाली के सामने युवती से मोबाइल छीनकर भागा चोर
विज्ञापन

-माखी एसओ ने दौड़ाकर पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज
-भाई के साथ बाइक से उसकी ससुराल जा रही थी
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। भाई के साथ बाइक से शुक्लागंज जा रही युवती के हाथ से लुटेरा मोबाइल फोन छीनकर भाग निकला। सदर कोतवाली के सामने हुई घटना से सनसनी फैल गई। हुरंगा यात्रा में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात माखी एसओ ने करीब डेढ़ किमी तक पीछा कर लुटेरे को दबोच लिया। उसके पास से मोबाइल भी मिल गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

लखनऊ के मोहनलालगंज थाना के भसंडा गांव निवासी अर्चना मिश्रा पुत्री श्रवण कुमार रविवार को अपने भाई के धर्मेंद्र के साथ बाइक से उसकी ससुराल शुक्लागंज रही थी। शहर में कोतवाली के सामने हुरंगा यात्रा निकल रही थी। भीड़ होने से धमेंद्र धीरे-धीरे चल रहा था। इसी दौरान भीड़ में शामिल एक युवक ने छपट्टा मारकर अर्चना के हाथ से उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उसने भीड़ में शामिल होने का प्रयास किया लेकिन अर्चना के शोर मचाने पर वह भागने लगा। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात माखी एसओ श्यामकुमार पाल ने उसका पीछा किया। करीब डेढ़ किमी दौड़ाने के बाद लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। पुलिस ने कोतवाली ले जाकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार उसने अपना नाम सद्दान निवासी शहर के मोहल्ला शांतीनगर बताया है। पीड़िता की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक काफी शातिर है। उसने पहले भी चेन व पर्स स्नेचिंग व महंगे मोबाइल फोन छीनने की घटनाएं कबूली हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed