फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का खेत में पड़ा मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का खेत में पड़ा मिला शव

Sun, 15 Oct 2017 10:42 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का खेत में पड़ा मिला शव
महिला का खेत में मिला शव
विज्ञापन



उन्नाव। अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव खन्नापुरवा में महिला का शव संदिग्ध हालात में उसके ही खेत में मिला है। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला का जेठ से काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा है। इसको लेकर करवाचौथ पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।



खन्नापुरवा गांव निवासी बिटाना (35) पत्नी स्वर्गीय नन्हें का शव रविवार सुबह उसके ही खेत में मिला। परिजनों के मुताबिक महिला की हत्या की गई है। पुलिस महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कह रही है। हालांकि पुलिस को मौके पर रस्सी नहीं मिली।
विज्ञापन




महिला के गले में फंदे का निशान होने से गला कसने या रस्सी से फांसी लगाने के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।



पति की मौत के बाद देवर से किया था विवाह
बिटाना का पहला विवाह खन्नापुरवा निवासी विश्वंभर के साथ हुआ था। पहले पति से दो लड़कियां मौसमी व मनीषा हैं। 10 साल पहले पति की बीमारी से मौत हो गई। बच्चियों की परवरिश के लिए बिटाना ने देवर नन्हें से विवाह कर लिया। देवर विश्वंभर से शादी के बाद दो बच्चे गुड्डी व अंकित हुए। सात साल पहले नन्हें की भी मौत हो गई। विश्वंभर व नन्हें की मौत के बाद दोनों की जमीन पर बिटाना का कब्जा हो गया। इसी जमीन के बंटवारे को लेकर जेठ राधे पुत्र बुल्लन से बिटाना का विवाद चल रहा था। आए दिन मारपीट हुआ करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार को हुआ था विवाद
अचलगंज के घस्सिलपुरवा निवासी बिटाना के भाई राजेश पुत्र श्यामलाल की मानें तो शनिवार को दोनों में विवाद हुआ था। दोनों पक्ष चौकी गए थे। पुलिस ने दोनों में सुलह कराकर घर भेजा था। बदरका चौकी इंचार्ज योगेश दीक्षित के मुताबिक करवाचौथ के दिन दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी में दोनों की ओर से तहरीर आई थी। बाद में दोनों समझौता होने की जानकारी देने आए थे।


- जेठ पर जमीन के विवाद के चलते हत्या की जताई आशंका, पुलिस के मुताबिक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed