फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   पुल की रेलिंग से टकराकर बाइक खंती में गिरी, युवक की मौत

पुल की रेलिंग से टकराकर बाइक खंती में गिरी, युवक की मौत

Sat, 18 May 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
पुल की रेलिंग से टकराकर बाइक खंती में गिरी, युवक की मौत
नवाबगंज। बहन की चौथी लेने जा रहे युवक की बाइक सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रानीपुल के निकट अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से टकराने के बाद तीस फिट गहरी खंती में जा गिरी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त युवक कान में इयरफोन लगाए था। उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मौरावां थानाक्षेत्र के लोनियनखेड़ा निवासी सजीवन ने 15 मई को बेटी पूजा की शादी औरास थानाक्षेत्र के गोबरा गांव निवासी कुलदीप से की थी। शुक्रवार को घर के सदस्य पूजा की चौथी लेने कार से गोबरा गांव जा रहे थे। कार में जगह न बचने पर सजीवन का बेटा सचिन (22) बाइक से रवाना हुआ। सोहरामऊ-पाठकपुर मार्ग पर रानीपुल के पास पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


पुल की रेलिंग से टकराने के बाद बाइक तीस फिट गहरी खंती में जा गिरी। सिर के बल गिरने से सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सचिन को खंती से बाहर निकाला। घटनास्थल पर एक घंटे तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पिता सजीवन जैसे ही बेटी की ससुराल पहुंचे बेटे सचिन के मोबाइल पर फोन किया। कई बार फोन मिलाने पर भी सचिन ने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद एक सिपाही ने फोन उठाया और सचिन की मौत की सूचना परिजनों को दी। बेटे की मौत की सूचना से पिता बेटी की ससुराल में ही अचेत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed