फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Wed, 25 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरास (उन्नाव)। प्रेम प्रसंग में प्रेमिका से काकोरी मिलने गया युवक गांव के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। लखनऊ पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। युवक के पास मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने लखनऊ पहुंच प्रेमिका पर बेटे को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।


औरास थानाक्षेत्र के गहा खेड़ा गांव निवासी संजय (20) पुत्र पुरई का लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के ईंटगांव पुरैना गांव निवासी एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजन उसकी शादी संजय से करने को कह रहे और लड़की का उसके घर आना जाना भी था। शनिवार शाम को संजय प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था। रविवार शाम चार बजे युवक गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिला।
विज्ञापन


काकोरी पुलिस ने उसे लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया और परिजनों को फोन से सूचना दी। परिजन जब तक लखनऊ पहुंचते तब तक उसकी मौत हो गई। परिजन लड़की व उसके घर वालों पर बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसे मार डालने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से मां अंजली और भाइयों और बहनें रो रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-लखनऊ जिले के काकोरी में लड़की से मिलने गया था
-लड़की के गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिला था
-परिजनों ने लड़की व उसके घर वालों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed