फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three killed in road accidents, one injured

सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल

Tue, 22 May 2018 11:32 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 22 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents, one injured
demo pic
चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के मुरव्वतपुर के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मियागंज सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डाक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। एक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 मुरव्वतपुर गांव निवासी सोनू (28) पुत्र वासुदेव सोमवार को पिडना गांव निवासी मामा शिवकुमार के यहां गया था। यह देर रात यह मामा शिवकुमार के लड़के जयशंकर व पड़ोसी संतोष पुत्र संतान के साथ वापस मुरव्वतपुर लौट रहा था। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मुरव्वतपुर मोड़ के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात जयशंकर (24) व सोनू (30) ने दम तोड़ दिया। संतोष की हालत गंभीर  है।  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जयशंकर बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वहीं सोनू के परिवार में पत्नी मंजू के अलावा बच्चों में रोहित (7), सोनम (5), दीपांशु (3) व प्रियांशी (एक माह) हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार अजगैन कोतवाली के मुंशीगंज मार्ग पर लसेढ़ापुल के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में कोतवाली के ही गांव दिरगजखेड़ा निवासी मुन्ना (55) पुत्र महावीर की घटनास्थल पर मौत हो गई। मुन्ना की मौत से पत्नी श्यामा व दो बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed