फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Looted pilgrims for the excuse of getting Rudraksh

रुद्राक्ष दिलाने के बहाने तीर्थयात्रियों को लूटा

Wed, 28 Feb 2018 11:28 PM IST
unnao
unnao Updated Wed, 28 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट।
विज्ञापन

रुद्राक्ष दिलाने के नाम पर मानिकपुर घाटी पर मंगलवार को बदमाशों ने चार तीर्थयात्रियों से नगदी और जेवर लूट लिए। किसी तरह जान बचाकर भागे पीड़ितों ने जिला अस्पताल में इलाज कराया। कोतवाली रिपोर्ट लिखाने पहुंचे तो मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें मानिकपुर थाना जाने को कहा। वे सब बिना रिपोर्ट दर्ज कराए लौट गए।

जानकारी के अनुसार कानपुर के परमट निवासी उदयनारायण (46)पुत्र लक्ष्मीनारायण, कंपनी बाग चौराहा निवासी प्रदीप सिंह(43)पुत्र यशपाल सिंह, चकेरी केआर पुरम कानपुर निवासी नीलकमल (44)पुत्र सीताराम वर्मा और झंडेवाला गंगाघाट जिला उन्नाव निवासी मनोज सिंह(46)पुत्र जगदीश सेंगर मंगलवार को निजी कार से चित्रकूट घूमने आए थे।
विज्ञापन

इन्होंने बताया कि घूमके के दौरान उनकी भेंट दो ग्रामीणों से हो गई। बातचीत के दौरान उन्होंने रुद्राक्ष लेने की इच्छा जताई। दोनों ग्रामीणों ने तीर्थयात्रियों को बताया कि वे अपने दोस्त से उन्हें असली रुद्राक्ष दिला सकते हैं। चारों तीर्थयात्री अपनी कार में दोनों ग्रामीणों को लेकर मानिकपुर की ओर रवाना हो गए। घाटी के पास पहुंचने पर सभी लोग कार से उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ग्रामीण एक कच्ची रास्ते से चारों तीर्थयात्रियों को एक मकान में लाए। कमरे में घुसते ही दो ग्रामीणों ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर तीर्थयात्रियों की पिटाई कर दी।  नगदी व अंगूठी- चेन लूटकर धमकाया। चारों तीर्थयात्री वहां से भागकर कार तक पहुंचे और फिर मुख्यालय आए। जिला अस्पताल में घायलों ने इलाज कराया और पुलिस को सूचना दी।


घायलों ने बताया कि देर रात को वह रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने कहा कि मामला मानिकपुर क्षेत्र का है। वहां के थाने में जाओ। परेशान तीर्थयात्री वहीं से कानपुर लौट गए। इस मामले में कोतवाल सुभाष चौरसिया ने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed