फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao Accident: Bike collided with divider, Constable died

Unnao Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, सिपाही की मौत

Sat, 05 Nov 2022 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Unnao Accident: Bike collided with divider, Constable died
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

लखनऊ से ड्यूटी कर बाइक से फर्रुखाबाद अपने घर जा रहे सिपाही की बाइक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जिले के बेहटामुजावर थानाक्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई। सिपाही को यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट लगाए था।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के थाना मोहम्मदाबाद के गांव नगलामोती निवासी रमेशचंद्र का पुत्र कमल प्रताप (25) लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात था। ड्यूटी समाप्त होने के बाद शुक्रवार सुबह करीब छह बजे बाइक से घर लौट रहा था। एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के जोगीकोट के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के सेवानिवृत्त शिक्षक पिता ने बताया कि 18 फरवरी 2019 को पुलिस विभाग में नियुक्ति हुई थी। वह दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत से मां प्रेमा देवी और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रमेश चंद्र साहनी ने बताया कि बाइक डिवाइडर से टकराने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पिता रमेशचंद्र ने बताया कि बेटे से गुरुवार रात फोन पर बात हुई थी। उसने पहले रात में ही आने के बाद कही थी। इस पर उसे सुबह आने के बाद बोला था। यह नहीं पता था कि अब वह नहीं उसका शव देखने को मिलेगा। बेटे के बारे में बताते हुए वह बदहवास हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed