फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

उन्नावः एसटीएफ के हत्थे चढ़ा कछुआ तस्कर

Tue, 09 Aug 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
कछुआ तस्करी में गिरफ्तार वसीम। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कछुओं की तस्करी में लखनऊ एसटीएफ ने शुक्लागंज निवासी एक युवक को 295 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। कछुओं को पश्चिम बंगाल पहुंचाया जाता है। वहां से दूसरे देशों में भेजा जाता है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

एसटीएफ लखनऊ के उपनिरीक्षक शिवेंद्र सिंह सेंगर ने टीम के साथ रविवार रात लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर तिराहा के पास एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके बैग में टीम को 295 कछुए मिले। उसने अपना नाम गंगाघाट के मोहल्ला गोताखोर निवासी वसीम बताया। वसीम ने बताया है कि गंगा, घाघरा, यमुना, चंबल नदी में पाए जाने वाले कछुओं को प्रति कछुआ सौ से दो सौ रुपये में खरीदकर पांच सौ से दो हजार रुपये तक में पश्चिम बंगाल के व्यापारियों को बेचा जाता है। वहां से बांग्लादेश, चीन, हांगकांग, मलेशिया सहित अन्य देशों में तस्करी की जाती है। यह कछुए शक्तिवर्धक दवाओं में प्रयोग किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed