{"_id":"62ed71edc4494976a121369a","slug":"crime-unnao-news-knp711438185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से खिलाड़ी लापता, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से खिलाड़ी लापता, अनहोनी की आशंका
विज्ञापन
उन्नाव। पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई जा रहा क्रिकेटर लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। मुख्यालय से ट्विटर पर मैसेज मिलते ही आरपीएफ ने छानबीन शुरू की। लोकेशन उन्नाव और कानपुर देहात के बीच की बताई जा रही थी। स्टेशन के सीसी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखे गए लेकिन कुछ पता नहीं चला।
लखनऊ के नानक नगर निवासी शहरयार का बेटा मोहम्मद काजिम खादिन (22) मुंबई क्रिकेट अकादमी से खेलता है। पिता शहरयार कुर्ला में मर्केंटाइल बैंक में कैशियर हैं। गुरुवार शाम को मोहम्मद काजिम खादिम लखनऊ से चार बजे पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई के लिए निकला। करीब पांच बजे तक उसकी मोबाइल फोन से अपने मामा डॉ. जरार हुसैन से बात होती रही, लेकिन उसके बाद काजिम का मोबाइल बंद हो गया।
मामा ने अनहोनी की आशंका पर लखनऊ जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट हुई। आरपीएफ प्रभारी कमलेश तिवारी ने स्टेशन पर लगे सभी सीसीटीवी को चेक कराया लेकिन काजिम के ट्रेन से उतरने का कोई फुटेज नहीं मिला। उन्होंने बताया कि यहां ट्रेन सिर्फ दो मिनट के लिए रुकती है। ऐसे में काजिम के उतरने की संभावना कम है।