फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

साथ निकले दोनों दोस्तों की मौत

Fri, 05 Aug 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
रजनीकांत की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
चकलवंशी। (उन्नाव)। दो दिन पूर्व घर से साथ निकले दो युवकों में से एक ने जहर खाकर जान दे दी तो दूसरे का शव नहर में मिला। दोनों की मौत की गुत्थी अभी भी अनसुलझी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जहर खाने वाले युवक के खिलाफ अपने साथी को गायब करने का मुकदमा दर्ज था। फिलहाल दोनों के परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मामला दो वर्गो का होने से गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

नई बस्ती गांव निवासी जमील का बेटा रिजवान (24) की गांव के ही राजेश के पुत्र रजनीकांत (22) से दोस्ती थी। दो अगस्त की शाम करीब पांच बजे दोनों साथ घूमने निकले थे। अगले दिन तीन अगस्त शाम रजनीकांत तो घर आ गया लेकिन रिजवान नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजवान के पिता ने उससे बेटे की जानकारी ली तो उसने कुछ नहीं बताया। बेटे को गायब करने और हत्या कराने का शक जताते हुए उन्होंने रजनीकांत के खिलाफ आसीवन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बुधवार शाम करीब छह बजे रजनीकांत ने घर में ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन कानपुर हैलट ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजन शव का पोस्टमार्टम होने का इंतजार कर रहे थे। तभी गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गांव से लगभग 35 किलोमीटर दूर दही थाना क्षेत्र में मुर्तजानगर के पास नहर में एक युवक का शव पड़ा मिला।

हुलिए औैर कपड़ों से शव रिजवान का होने की पुष्टि हुई। सिर में घाव होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। आसीवन एसओ ने बताया कि दोनों की मौत होने से अभी घटना की वजह सामने नहीं आई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed