फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

उन्नावः छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत, जाम लगाया

Fri, 22 Jul 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
छात्र राजू का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
पुरवा। साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने पुरवा-सोहरामऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम व सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। एक घंटे तक सड़क यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने चालक को ट्रक सहित हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव भगतखेड़ा निवासी राजेंद्र का बेटा राजू (12) सिटी पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। शुक्रवार सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रहा था। पुरवा-सोहरामऊ मार्ग पर ऋषिकुल विद्यापीठ के सामने पुरवा से सोहरामऊ की ओर जा रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ने ट्रक रोका और बच्चे को उठाया लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। परिजनों ने हंगामा करते जाम लगा दिया। कोतवाल चंद्रकांत ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। सीओ विक्रमाजीत सिंह और एसडीएम अजीत जायसवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक चालक राजू को हिरासत में लिया और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। मृतक के पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर मां गीता व छोटी बहन जान्हवी व शीलू का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा देशराज की तहरीर पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

स्कूल जाने वाले बच्चों के पास साइकिल होने से राजू अपने बाबा देशराज से साइकिल दिलाने की जिद कर रहा था। इकलौते पौत्र की जिद पर बाबा ने आठ दिन पहले ही नई साइकिल दिलाई थी। घर वाले उसे साइकिल से स्कूल जाने के लिए मना कर रहे थे लेकिन वह नहीं माना। घरवाले अब बच्चे की जिद पूरी करने पर पछता रहे हैं। हादसे के वक्त राजू के साथ गांव के दोस्त शोभित सिंह और अभिषेक भी थे। वह दोनों दहशत में हैं।

पुरवा सोहरामऊ मार्ग पर सड़क हादसे में छात्र राजू की मौत के बाद हंगामा कर रहे परिजनों व ग्रामीणों ?

पुरवा सोहरामऊ मार्ग पर सड़क हादसे में छात्र राजू की मौत के बाद हंगामा कर रहे परिजनों व ग्रामीणों ?- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed