फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

उन्नावः पुलिस टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी, दो दरोगा घायल

Thu, 14 Jul 2022 05:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
crime
पाटन (उन्नाव)। वांछित की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ से आई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। धक्कामुक्की कर कई पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ दी। लाठी-डंडों से हमले में लखनऊ व बिहार थाने के दो दरोगाओं को चोट आई है। आठ नामजद व नौ अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, बलवा, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव खरगवन खेड़ा निवासी देवेंद्र वर्मा उर्फ देव पर लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में वर्ष 2016 में सामान लेकर वापस न करने, हेराफेरी, अमानत में खयानत सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मुकदमे में वह फरार चल रहा है। लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में तैनात दरोगा संजय कुमार गुप्ता, सिपाही आदेश कुमार व महिला सिपाही मनीषा रानी के साथ बिहार थाने पहुंचे। वांछित की गिरफ्तारी के लिए थाने से दरोगा भास्कर देव तिवारी, सुधाकर सिंह, महिला सिपाही रूपा व अन्य पुलिसकर्मियों को साथ लेकर रात 11 बजे वांछित के घर पहुंचे। लखनऊ पुलिस प्राइवेट कार से और बिहार थाना पुलिस सरकारी वाहन से थी। देवेंद्र वर्मा के छत पर लेटे होने की जानकारी पर पुलिस टीम ने घर को चारों तरफ से घेर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा खटखटाया और खुलते ही घर में जाने का प्रयास करने लगी। तभी देवेंद्र, उसकी पत्नी रेनू, भाई दिलीप वर्मा, रमेश, योगेश उर्फ लल्ला, पूती, गीता, गोमती, आरती और आठ -दस अज्ञात लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। ने देवेंद्र को खींचकर वाहन में डाल लिया। उसके परिवार व पड़ोस के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दरोगा संजय कुमार गुप्ता, भास्कर देव तिवारी को चोटें आईं। भीड़ ने कई पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ दी। मौका पाकर देवेंद्र भाग निकला। गांव से भागकर पुलिस टीम बिहार थाना पहुंची। दरोगा संजय कुमार गुप्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिहार थाना एसओ सुधीर कुमार ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed