फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

गंगा में डूबे पांच किशोर, एक की मौत

Thu, 09 Jun 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
मनु का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
बारासगवर। बक्सर में गंगा स्नान कर रहे पांच किशोर गहराई में जाने से डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने चार को बाहर निकाल लिया। एक बच्चे की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कुतुबुद्दीन गढ़ेवा गांव निवासी मुकेश यादव का 13 वर्षीय बेटा मनू गुरुवार सुबह 9.30 बजे अपने चचेरे भाई 14 वर्षीय कुशाग्र, 13 वर्षीय हरीश, फुफेरे भाई सारूखेड़ा निवासी 16 वर्षीय शिवाकुल व ममेेरे भाई रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी 16 साल के आशीष के साथ बक्सर पुल के नीचे स्नान करने पहुंचे। स्नान के दौरान मनू गहराई में चला गया। उसे निकालने की कोशिश में एक के बाद एक सभी गहराई में चले गए। डूब रहे बच्चों का शोर सुन आसपास घाट पर मौजूद लोगों ने एक-एक कर चार को सकुशल बाहर निकाल लिया। मनू को पौन घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। पुलिस उसे पीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मनू की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। मनू परिवार का इकलौता बेटा था। उसके एक छोटी बहन शिखा है। शव देख मां सुशीला बेहाल हो गई। उसने बताया कि पति ट्रक चलाते हैं। एसओ राजबहादुर ने बताया कि घटनास्थल फतेहपुर जिले के थाना कल्याणपुर की सीमा में है। हालांकि मृतक बारागसवर थाना क्षेत्र में रहता था। परिजन शव को गांव लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed