फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

प्रेमप्रसंग में पिता और भाइयों ने पीटा, फायर झोंका

Sat, 04 Jun 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
घटना के बाद युवती के गांव में जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
सफीपुर। गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग पर पिता व भाइयों ने युवती को पीटा। गांव के बाहर ले जाकर भाई ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके हैंडबैग को चीरती हुई निकल गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पिता व दो बड़े भाइयों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के कुसैला गावं निवासी 22 वर्षीय श्रुति बीएससी की छात्रा है। शुक्रवार को वह घायल हालत में कोतवाली पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका गांव के ही सजातीय युवक से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने घर में कैद कर दिया। 15 मई को उसका बीएससी तृतीय वर्ष का हरदोई के मल्लावां में पेपर था। परिजनों ने पेपर भी नहीं देने दिया। 30 मई को प्रेमी से फोन पर बात करता देख मां ने खरी-खोटी सुनाई और पिता व भाईयों ने पीटा। युवती के अनुसार उसने घटना की जानकारी 1090 पर कॉल कर दी थी। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की जगह जबरन भाइयों के साथ घर भेज दिया। परिजनों ने उसके प्रेमी को गोली मारने की धमकी दी। युवती ने बताया कि शुक्रवार सुबह परिजनों ने उसे फिर पीटा।
विज्ञापन

1090 पर दोबारा कॉल करने पर पुलिस पहुंची और कोतवाली चलने के लिए कहा। भाई ने बाइक से आने की बात कह पुलिस को आगे चलने के लिए कहा। कोतवाली ले जाने के बहाने भाई ने उसे बाइक में बैठाया और गांव के बाहर ले जाकर जानलेवा हमले की नीयत से उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली हैंडबैग को चीरती हुई निकल गई। इससे बैग में रखा मोबाइल पॉवर बैंक भी क्षतिग्रस्त हो गया। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख भाई वहां से भाग निकला। कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि युवती की तहरीर पर उसके पिता शिवनाथ, भाई अभय प्रताप व उदय प्रताप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती अपने प्रेमी के साथ जाना चाहती है। प्रेमी को भी बुलाया गया है। युवती का मेडिकल व कलमबंद बयान कराया जाएगा। प्रकिया पूरी होने तक युवती को नारी निकेतन लखनऊ या जिला अस्पताल के सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed