{"_id":"61f3dce2b72e682d4952e82b","slug":"crime-unnao-news-knp6774743111","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में फंसे पति को वापस लाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में फंसे पति को वापस लाने की गुहार
विज्ञापन
पति के विदेश में फंसे होने से परेशान पत्नी जानकी व बच्चे। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। विदेश में फंसे पति को वापस लाने के लिए पीड़ित महिला ने एसडीएम व थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। बताया कि जिस दुकान में वह काम करते है, उसके मालिक ने उनका बीजा व पासपोर्ट अपने पास रख लिया है। इससे पति विदेश से घर नहीं आ पा रहे हैं।
निबई चौकी के गांव महरामऊ निवासी जानकी देवी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पति महेंद्र कुमार 20 अगस्त 2017 में दुबई कमाने गए थे। वहां के रासल खेमा एरिया में एक लांड्री में नौकरी करने लगे। दिसंबर में पति को घर आना था पर लांड्री मालिक ने पति का पासपोर्ट व बीजा अपने कब्जे में ले लिया। उसके द्वारा कागजात न देने से पति घर नहीं आ पा रहे हैं। उसने फोन से लांड्री मालिक से खुद बात की और पति को भेज देने की गुहार लगाई पर वह नहीं पसीजा।
पति द्वारा लंबे समय से रुपये न भेजने पर जीविकोपार्जन में समस्या आ गई। इससे वह लालकुआं में रहने वाले भाई के पास रहने को मजबूर है। ससुर राम प्रसाद का 3 मई 2020 को देहांत हो गया था। दो बेटियों में मानवी (17), वैष्णवी (15) व छह वर्षीय बेहर की पढ़ाई और परवरिश भी ठीक से नहीं हो पा रही है। एसडीएम अजीत कुमार जायवाल ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।