{"_id":"61f3d2560354c73d7052c822","slug":"crime-unnao-news-knp677466711","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, पौत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध सत्येंद्र की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : UNNAO
Link Copied
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर मार्ग दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत और उसका पौत्र घायल हो गया। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के बिंदौरा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह (62) अपने पौत्र आकाश (22) के साथ बाइक से बाराबंकी अपनी ससुराल एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तालासराय गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में सत्येंद्र सिंह और आकाश घायल हो गया। औरास पीएचसी में सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। हेलमेट लगाने से बाइक चला रहे आकाश के गंभीर चोट नहीं आई। कुसुमलता पति का शव देख बेहाल हो गई। दो बेटे पंकज व मनोज सिंह और बेटी दीपा का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।