फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

लटका मिला महिला का शव

Sat, 22 Jan 2022 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
crime
निहारिका का शव फंदे से लटका मिलने की जानकारी पर घर के बाहर लगी भीड़ व जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। अचलगंज थानाक्षेत्र के आटा गांव में 35 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। शव देख पति बेहाल हो गया। पति ने खुदकुशी की तहरीर पुलिस को दी है। वह आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सका। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

आटा गांव नवासी कल्लू की 35 वर्षीय पत्नी निहारिका का शव शनिवार दोपहर घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय पति बाजार गया था। बहन निहारिका के साथ रह रहा छोटा भाई भी किसी काम से बाहर गया था। बाजार से लौटा पति कमरे में पत्नी का शव लटका देख बदहवास हो गया। उसका शोर सुन भीड़ लग गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कल्लू ने पत्नी द्वारा खुदकुशी करने की तहरीर दी है पर वजह स्पष्ट नहीं कर सका। उसके तीन बच्चों में बड़ी बेटी की एक माह पूर्व मौत हो गई थी। तब से पत्नी तनाव में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed