फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

मजदूर और महिला के शव लटके मिले

Wed, 19 Jan 2022 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
crime
अचलगंज में भट्टा श्रमिक भोलाराम का शव लटका मिलने पर ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
अचलगंज/बिछिया। अचलगंज व दही थाना क्षेत्र में भट्ठा मजदूर व महिला का शव फंदे से लटका मिला। महिला के परिजनों ने संतान न होने से आहत होकर उसके द्वारा जान देने की तहरीर दी है। वहीं मायके पक्ष के लोगाें ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

छतीसगढ़ के जिला बलौदा बाजार के भाटा पारा तहसील के चिचपोल गांव निवासी भोलाराम (45) अपने साढू गेंदेराम के साथ अकेले रहकर भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार सुबह उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। साढू गेंदेराम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसने अपना मोबाइल बेच दिया था। शाम को हड़हा गया था। वहां से रात में भट्ठे पर पहुंचा। गेंदेराम के अनुसार भोला ने उसका फोन लिया और अपनी पत्नी से बात की। कुछ देर बाद वह सो गया। सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

बस्तीखेड़ा गांव निवासी छेदीलाल की 38 वर्षीय पत्नी सुनीता मंगलवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। पति कमरे में लेटा था। सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर छेदीलाल कमरे के अंदर गया। सुनीता का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। छेदीलाल ने पत्नी के मायकेवालों और पुलिस को जानकारी दी। दही थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने संतान न होने पर खुदकुशी की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed