फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

झोपड़ियों में आग से 12 मवेशी मरे

Tue, 18 Jan 2022 05:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर चौरासी में आग से जला झोपड़ी में रखा सामान देखते लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी/औरास। झोपड़ियों में आग लगने से 12 मवेशियों की मौत हो गई। पशुपालकों ने ढाई लाख के नुकसान की बात कही है। आग लगने की वजह सामने नहीं आ सकी।
विज्ञापन

रुस्तमपुर में सोमवार रात 12 बजे रामकिशन कुशवाहा के बंगले में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी रामसिंह, रामदुलारे, रामशंकर की झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। आग से जलकर रामकिशन की दो भैस मर गईं। दो साइकिलें भी जलकर नष्ट हो गईं। रामसिंह की एक साइकिल व बंगला जल गया। रामदुलारे का आठ क्विंटल गेहूं और सात क्विंटल धान जल गया। रामशंकर का भी बंगले में रखा गेहूं, धान व एक साइकिल जल गई। लेखपाल अखिलेश द्विवेदी ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

फकीरेखेड़ा गांव निवासी प्रताप ने घर से कुछ दूरी पर झोपड़ी बना रखी है। इसमें वह अपनी बकरियां बांधता था। मंगलवार सुबह 10 बजे झोपड़ी में आग लग गई। इससे 10 बकरियों की मौत हो गई। प्रताप ने झोपड़े में रखे आठ हजार रुपये भी जलने की बात कही है। लेखपाल दीपक सिंह ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed