{"_id":"61e1b3d08df7930300347cad","slug":"crime-unnao-news-knp675330999","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत
विज्ञापन
पत्नी राजेश्वरी की मौत पर बिलखता पति राकेश कुमार । संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास/चकलवंशी। सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। यह तीन हादसे औरास और चकलवंशी के क्षेत्र में हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धानमऊ निवासी राकेश कुमार (34) मकर संक्रांति पर अपनी पत्नी राजेश्वरी (31) के साथ शुक्रवार दोपहर जमल्दीपुर गांव अपनी ससुराल जाने के लिए घर से निकला। औरास-पूराचांद मार्ग पर वह वाहन की तलाश में खड़े थे। पड़ोसी गांव कुंवरखेड़ा निवासी शिवकरन ने दोनों को औरास तक छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक में बैठा लिया। औरास पूराचांद मार्ग पर सरौंद गांव के पास सामने से आ रहे कबरोई निवासी संतोष की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हरदोई के बेहंदर से आ रहे ट्रैक्टर ने भी शिवकरन की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राकेश कुमार, उसकी पत्नी राजेश्वरी व शिवकरन और दूसरी बाइक में बैठे कबरोई निवासी संतोष कुमार घायल हो गए। सभी को पीएचसी औरास ले जाया गया। राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक को हिरासत में लिया है।
बिरसिंहपुर के मजरा अमानखेड़ा निवासी लाल का 23 वर्षीय पुत्र रंजीत अपने चचेरे भाई राजेश पुत्र मैकू के साथ बंथरा जा रहा था। राजेश बंथरा में सेल्समैन है। गुरुवार रात एक बजे कटी बगिया के पास बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक ट्रक की चपेट में आ गए। कंपकंपाती ठंड में दोनों युवक सड़क पर तड़पते रहे। डेढ़ घंटे बाद पहुंची पीआरवी ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
हैदराबाद पौशाला के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार वृद्ध कनिगांव निवासी टेनी (60) को टक्कर मार दी। हादसे में टेनी व बाइक सवार गौराकला गांव निवासी 28 वर्षीय सुमित घायल हो गए। दोनों को सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।