फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

ट्रक ने बच्ची को रौंदा, जाम लगाकर हंगामा

Tue, 11 Jan 2022 04:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 04:51 PM IST
विज्ञापन
crime
बच्ची की मौत के बाद जाम लगाए परिजन व ग्रामीण। संवाद - फोटो : UNNAO
चकलवंशी। नए मकान का निर्माण करा रहे पिता को खाना देने गई नौ वर्षीय बेटी को ट्रक ने रौंद दिया। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया पर परिजन कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। एसडीएम सफीपुर के मुआवजा दिलाने व कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण सड़क से हट गए। एक घंटे जाम से आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

नंगाखेड़ा मजरा राजेपुर ग्रंट निवासी रामनरेश घर से 500 मीटर की दूरी पर नए मकान का निर्माण करा रहा है। मंगलवार दोपहर उसकी नौ वर्षीय बेटी कक्षा तीन की छात्रा नैना पिता को खाना देने गई थी। खाना देकर लौटते समय नंगाखेड़ा चौराहे के पास लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग जाम कर दिया। हंगामा बढ़ता देख बांगरमऊ व स्वॉट को बुला लिया गया। परिजन उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

एसडीएम सफीपुर राम शकल मौर्य व नायब तहसीलदार तनवीर हसन ने परिजनों को उचित कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन देकर शांत कराया। एक घंटे चले हंगामे के बाद परिजन सड़क से हट गए। इस दौरान तीन किमी तक वाहनों की कतारें लगी रही। मां रामप्यारी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed