फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़

Mon, 10 Jan 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस गिरफ्त में नकली शराब बनाने वाले आरोपी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। आबकारी व पुलिस टीम ने अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। फैक्टरी का संचालन करने वाले देशी शराब ठेका के सेल्समैन समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। भारी मात्रा में स्प्रिट, शराब, अलग-अलग ब्रांड के रैपर, ढक्कन व अन्य सामग्री बरामद की है। एसपी के अनुसार बरामद माल की कीमत 20 लाख है। चुनाव में खपाने के लिए नकली शराब बनाकर उसे डंप करने की चर्चा है।
विज्ञापन

रविवार रात आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह व सदर कोतवाल अखिलेश पांडेय को मंडी समिति के पास इब्राहिमबाग स्थित एक खाली गोदाम में मिलावटी शराब तैयार करने वाली अवैध फैक्टरी संचालित होने की जानकारी मिली। पुलिस व आबकारी टीम ने रात एक बजे गोदाम में छापा मारा। अवैध शराब बनाते हुए हसनगंज के नई सराय निवासी अमित जायसवाल व सीतापुर के सिधौली निवासी आनंद जायसवाल को गिरफ्तार किया। यहां 200 लीटर के 15 ड्रमों में 3040 लीटर स्प्रिट, 210 पेटी में 1890 लीटर अवैध शराब, नामी कंपनियों के रैपर, खाली शीशी, शराब बनाने व पैक करने के उपकरण, क्यूआर कोड, ढक्कन और एक कार बरामद की है। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया कि पकड़ा गया आनंद जायसवाल शेखपुर नरी स्थित देशी शराब ठेका का सेल्समैन है। वह अपने साथियों के साथ अवैध शराब कारोबार कर रहा था। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। सभी पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। भागने की कोशिश में दोनों आरोपी छत से कूद गए, जिससे पैरों में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में शेखपुर नरी स्थित देशी ठेका का सेल्समैन आनंद जायसवाल अवैध कारोबार का मास्टर माइंड है। नकली शराब की बिक्री उसने कहां की है, इसकी जानकारी जुटाने के लिए आनंद व उसके साथी अमित से पूछताछ की जा रही है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि शेखपुर नरी के अलावा अन्य आसपास के ठेकों में मिलावटी शराब बिक्री किए जाने की आशंका पर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
30 की लागत 40 मुनाफा
आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह ने बताया कि मिलावटी शराब का एक पौवा तैयार करने में अवैध कारोबारियों का 30 रुपये का खर्च आता है। इस पर 40 रुपये मुनाफा कमाते थे। वह पौवा को सरकारी रेट पर दोगुने से अधिक में बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed