फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

तहसील में महिला ने युवक को पीटा

Sun, 09 Jan 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
सफीपुर। तहसील आई महिला ने एक युवक को पीट दिया। लोगों का मजमा लग गया। अधिवक्ताओं ने बीच बचाव कराया। महिला ने युवक पर सामूहिक दुष्कर्म और इसके बाद दूसरे युवक के हाथों बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हापुड़ के थाना मुक्तेश्वर कस्बा निवासी महिला के अनुसार एक साल पहले उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। चाचा ने उसे घर से निकाल दिया। 1 नवंबर 2020 को वह काम की तलाश में ट्रेन से लखनऊ आई। उसकी मुलाकात जुमलापुर गांव निवासी युवक से हुई। युवक काम दिलाने का भरोसा देकर गांव ददलहा में पानी की टंकी में चौकीदार के पद पर तैनात अपने मित्र के पास ले आया। आरोप है कि दोनों ने उसे यहीं बंधक बना लिया और दुष्कर्म करते रहे। इसी बीच लखनऊ से महिला को लाया युवक उससे पीछा छुड़ाने लगा। आरोप है कि लखनऊ से लाने वाले युवक ने मित्र के साथ मिलकर 80 हजार रुपये में बेचने का सौदा तय कर लिया। जानकारी होने पर महिला ने जुमलापुर निवासी युवक (खरीदार) से खुद फोन पर संपर्क किया और एक महीने पहले उसे बहाने से बुलाया। उसके साथ पंजाब के लुधियाना चली गई। बेचने की योजना बना रहे युवक रुपये न मिलने पर झल्ला गया।
विज्ञापन

दो दिन पहले महिला लुधियाना से यहां आई थी। जानकारी पर बेचने की कोशिश करने वाला युवक रुपये मांगने पहुंच गया। महिला ने अपने साथी की मदद से योजना बनाई और रुपये लेने के लिए शनिवार को सफीपुर तहसील बुलाया। उसके यहां आने पर महिला ने आरोपी को दलाल बताते हुए जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि महिला को बेचने की कोशिश करने की बात सही है। महिला के परिजनों से बात हुई है। उनके आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed