{"_id":"61d9896ebf72547bbd2f18db","slug":"crime-unnao-news-knp6741732177","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव आते ही गांव में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव आते ही गांव में कोहराम
विज्ञापन
पवन का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां। पंजाब के अंबाला में मार्ग दुर्घटना में हुई युवक की मौत के तीसरे दिन शव गांव लाया गया। शव देख पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पूर्व विधायक ने मृतक के घर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव हिलौली के मजरे बल्देव बक्सखेड़ा निवासी पवन (26) पुत्र मंगल प्रसाद अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में पंजाब के अंबाला शहर गया था। वहां शहजादपुर स्थित ईंट भट्ठे में मजदूरी कर रहा था। गुरुवार को भट्ठे से छूटने के बाद वह रायबरेली निवासी साथी राजपाल के साथ बाइक से सब्जी खरीदने जा रहा था। रास्ते में महाराणा चौक के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैक्ट्रर ने बाइक में टक्कर मार दी थी।
हादसे में पवन की घटनास्थल पर मौत और साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को पंजाब से शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। पूर्व विधायक उदयराज यादव ने मृतक के घर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया। सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक की मां फूलमती सहित अन्य परिजन रो रोकर बेहाल हैं।