फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

घूस लेने का आरोपी पेशकार निलंबित

Thu, 06 Jan 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। प्लॉट की दाखिल खारिज कराने के एवज में 16 हजार रुपये की घूस लेने के आरोपी सहायक चकबंदी अधिकारी के पेशकार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

तहसील बांगरमऊ के मवई घनश्याम गांव निवासी अजय कुमार ने दूसरे गांव शेखपुर कला में अपने पिता खुशीराम के नाम से एक प्लाट खरीदा था। गांव चकबंदी में होने के कारण प्लाट का दाखिल खारिज कराने के लिए सहायक चकबंदी अधिकारी के पेशकार मनोज कुमार से संपर्क किया था। आरोप है कि पेशकार ने इसके एवज में 16 हजार रुपये की घूस मांगी थी। अजय ने पेशकार को पैसा देते हुए वीडियो बना लिया था। पैसा देने के बाद भी दाखिल खारिज नहीं हुआ तो बुधवार को अजय ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करके शिकायतीपत्र डीएम को सौंपा था। डीएम रवींद्र कुमार ने चकबंदी अधिकारी को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी डॉ. सुरेश सागर ने जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर पेशकार को निलंबित कर दिया। डॉ. सुरेश सागर ने बताया कि जांच में घूस लेने की पुष्टि हुई। इसके आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed