फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

शौचालयों के निर्माण में 2.83 लाख का घोटाला

Tue, 04 Jan 2022 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। सफीपुर विकासखंड की गहोली ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण के नाम पर 2.83 लाख का घोटाला सामने आया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने जिम्मेदारों से रिकवरी कराने से पहले नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गहोली में वित्तीय वर्ष 2018-19 को 88 शौचालयों के निर्माण के लिए 12 हजार प्रत्येक के लिए कुल 10.56 लाख रुपये जारी हुए थे। इसी बीच ग्रामीणों ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर 36 शौचालयों की धनराशि निकाले जाने लेकिन काम पूरा न होने की जानकारी दी। शिकायत पर सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी शिवशरण शर्मा और एडीओ पंचायत मुख्यालय विनीत मिश्रा ने हमजापुर व नीबीगाढ़ा में जाकर शौचालयों की जांच शुरू की। हमजापुर के हुकुमचंद्र और राजेंद्र कुमार के यहां शौचालय का स्ट्रक्चर ही पाया गया। न तो गड्ढे ही बनाए गए थे और न ही टंकी बनी मिली। प्रेमसागर के यहां शौचालय ही नहीं मिला। नीबीगाढ़ा के राजाराम, रोशनी और पंकज के यहां भी शौचालय के नाम पर कुछ नहीं मिला। अन्य शौचालयों में गड्ढे व टंकी का निर्माण नहीं कराया गया था। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट डीपीआरओ को दी तो उन्होंने शौचालय निर्माण में पाई गई कमियों में धनराशि की जानकारी मांगी।
विज्ञापन

सहायक पंचायतराज अधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशाषी अभियंता से धनराशि का आंकलन कराया। आंकलन के आधार पर 2.83 लाख का घोटाला सामने आया। इसकी रिपोर्ट बनाकर डीपीआरओ को भेजी। प्रधान व सचिव को इस संबंध में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। डीपीआरओ निरीश चंद्र साहू ने बताया कि रिपोर्ट मिली है। इसके आधार पर स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर जिम्मेदारों से सरकारी धन की रिकवरी व अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed