{"_id":"61d32f1aa3c40854995e32f2","slug":"crime-unnao-news-knp673324564","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला अस्पताल के सामने सोमवार को कुछ लोगों ने एक युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। वहीं, रामलीला मैदान में एक युवक की पिटाई की गई।
सोमवार शाम जिला अस्पताल के पास शेखपुर निवासी युवक की कुछ लोगाें ने सड़क पर पिटाई शुरू कर दी। युवक के भागने पर उसे दौड़ा-दौड़ा कर जमकर पीटा। इस दौरान वहां अच्छी खासी भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन बीच-बचाव करने कोई आगे नहीं बढ़ा। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, शहर के गांधी नगर स्थित रामलीला मैदान में सोमवार दोपहर कानपुर के बारादेवी निवासी आदर्श यादव व उसके भाई को कार से पहुंचे पांच युवकों ने रोका और मैदान के अंदर ले जाकर मारपीट शुरू कर दी। दोनों भाईयों से हो रही मारपीट को देखने वालों की भीड़ लग गई पर कोई बचाने नहीं पहुंचा। किसी तरह वहां से भागे और कोतवाली पहुंचे। हमलावर कार से गदनखेड़ा चौराहा की ओर निकल गए। पीड़ित भाइयों ने रुपयों के लेनदेन का विवाद बताया है। पुलिस कार नंबर के आधार पर जांच कर रही है।