{"_id":"61d2fe96bf000500bc609da6","slug":"crime-unnao-news-knp673222266","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये पर बुक कराई कार, चालक पर चाकू से कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराये पर बुक कराई कार, चालक पर चाकू से कई वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। लखनऊ से कार बुक कराकर लाए हमलावरों ने कार चालक पर फायर कर दिया। उसके बच जाने पर चाकू से कई वार कर दिए। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग निकले। घायल चालक को गंभीर हालत में सीएचसी से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
आजमगढ़ जिले के थाना फूलपुर के चमराडीह गांव निवासी वाजम शाह (25) लखनऊ में किराये के घर में रहकर अपनी चार पहिया कार बुकिंग पर चलाता है। रविवार देर शाम लखनऊ के बुद्धेश्वर से तीन युवकों ने शादी में शामिल होने के लिए औरास तक कार बुक कराई। रात 10.30 बजे दिपवल-शीशी मार्ग पर लहरू गांव के सामने जंगल देख चालक वाजम ने टोकाटाकी की। इस पर कार में बैठे दो लोगाें ने केबल का फंदा उसके गले में डालकर कसना शुरू कर दिया। इससे कार अनियंत्रित हो नाले में चली गई।
हमलावरों में एक ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। हालांकि गोली कार का शीशा तोड़ते हुए बाहर निकल गई। झल्लाए हमलावरों ने चाकू से वाजम के गले, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू के कई वार कर दिए। बचाव में उसकी हथेलियों में भी गहरे जख्म हो गए। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने खून से लथपथ कार चालक वाजम शाह को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने खून से सनी कार थाने में खड़ी कराई है। एसओ संजीव कुमार शाक्य ने बताया कि चालक के होश में आने के बाद सही ढंग से उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।