{"_id":"61d0a4185ad7d62c7e21cedf","slug":"crime-unnao-news-knp6729947171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई और भतीजों ने राजगीर को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई और भतीजों ने राजगीर को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। खेत में तार खींचने के लिए पिलर लगा रहे चचेरे भाई ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से राजगीर की हत्या कर दी। हमलावरों ने उसके बेटे को भी पीटा। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दही थाना क्षेत्र के सोनिक गांव निवासी 45 वर्षीय अतुल राजगीर का काम करने के साथ ही खेती करता था। शनिवार को वह मवेशियों से फसल की रखवाली व तार खींचने के लिए बेटे बहादुर के साथ खेत में पिलर लगा रहा था। इसी दौरान अतुल का चचेरा भाई होरीलाल, अपने बेटे सुमित, रिंकू व सचिन के साथ वहां पहुंचा और पिलर लगाने से रोकने लगा। अतुल ने खुद के खेत में पिलर लगाने की बात कही। इससे विवाद शुरू हुआ। चचेरे भाई व भतीजों ने कुल्हाड़ी से अतुल के सिर पर वार कर दिए। पिता को लहूलुहान देख बहादुर बचाने दौड़ा तो उसे भी पीटा और भाग निकले। बहादुर ने परिजनों की मदद से पिता को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने अतुल को मृत घोषित कर दिया।
सीओ कृपाशंकर और एसओ दही थाना ब्रजमोहन सैनी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। तफ्तीश व पूछताछ के बाद जिला अस्पताल में मृतक के बेटे से जानकारी ली। एसओ ने बताया कि मृतक की पत्नी गुड्डी की तहरीर पर होरीलाल, उसके बेटे सुमित, रिंकू और सचिन के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। अतुल की मौत से पत्नी गुड्डी, बेटे बहादुर, रोहित व दो बेटियों का बुरा हाल है।