फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

दो ट्रक खराब होने से तीन घंटे जाम

Sun, 02 Jan 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। शहर में मुख्य मार्ग और हरदोई पुल पर दो ट्रक खराब होने से शनिवार दोपहर 12 से 3 बजे तक जाम से राहगीर परेशान रहे। यातायात पुलिस काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवा पाई। दोनों ट्रकों को मरम्मत के बाद हटवाया गया।
विज्ञापन

शहर में हरदोई मार्ग पुल पर हरदोई की ओर जा रहा ट्रक शनिवार को पुल चढ़ते समय खराब हो गया। इससे आधा रास्ता बंद हो गया। चालक व क्लीनर ट्रक की मरम्मत करा रहे थे। तभी हरदोई की ओर से लखनऊ-कानपुर हाईवे की ओर जा रहे एक अन्य ट्रक का मोतीनगर के पास टायर फट गया। इससे कुछ ही देर में आवास विकास रेलवे क्रासिंग से आईबीपी चौराह और हरदोई मार्ग पुल पर दरोगा बाग तक जाम लग गया। आगे निकलने की होड़ में जाम इस तरह उलझा कि उसमें कई अधिकारियों के वाहन और एंबुलेंस भी फंस गई। इस पर यातायात पुलिस हरकत में आई। यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय ने अतिरिक्त सिपाहियों को लगाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया। दोपहर बाद तीन बजे दोनों ट्रकों को सड़क से हटाया जा सका। इसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed