फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

हादसे में टेंपो मालिक और चालक की पत्नी की मौत

Sat, 01 Jan 2022 08:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
crime
ओमप्रकाश त्रिपाठी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
अचलगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक व पीछे बैठी उसके टेंपो के चालक की पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम सहित भाग निकला। दोनों की मौत पर परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गंगाघाट थाना क्षेत्र के अंबिकापुरम निवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश त्रिपाठी तीन टेंपो चलवाते थे। शनिवार को एक टेंपो के चालक राकेश दीक्षित की 38 वर्षीय पत्नी सुशीला को वह बाइक से लेकर पीलिया की दवा दिलाने बीघापुर के सिकंदरपुर करन गांव गए थे। शाम चार बजे घर लौटते समय लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बंथर चौराहा पर डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही डीसीएम ने दोनों को रौंद दिया। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर दोनों की पहचान करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक ओमप्रकाश के बेटे शिवम व शुभम पिता का शव देख बेहाल हो गए। पत्नी रंजना का भी रोकर बुरा हाल है। पत्नी का शव देख राकेश बेसुध हो गया। मृतक ओमप्रकाश चार भाइयों में सबसे छोटा था। तीनों भाई पुलिस में सिपाही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed