{"_id":"61d064b9653a7b142e76086b","slug":"crime-unnao-news-knp672886960","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से राजगीर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी से राजगीर की हत्या
विज्ञापन
राजगीर मिस्त्री अतुल की मौत पर जिला अस्पताल में बेहाल परिजन। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। खेत में तार खींचने के लिए पिलर लगा रहे राजगीर पर पड़ोसी खेत मालिक ने बेटों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। उसके बेटे को भी पीटा और भाग निकले।
दही थाना क्षेत्र के सोनिक गांव निवासी 45 वर्षीय अतुल राजगीर का काम करने के साथ खेती करता था। शनिवार को वह मवेशियों से फसल की रखवाली व तार खींचने के लिए खेत में पिलर लगा रहा था। अतुल के बेटे बहादुर ने बताया कि वह भी पिता के साथ था। इसी दौरान पड़ोसी खेत मालिक अपने तीन बेटों के साथ मौके पर पहुंचा और पिलर लगाने का विरोध किया। इन लोगों ने कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर वार कर दिए। खून से लथपथ पिता वहीं गिर गए। बचाने दौड़े बहादुर को पीटा और भाग निकले।
खून से लथपथ पिता को बहादुर परिजनों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ कृपाशंकर व एसओ दही ब्रजमोहन सैनी पहले गांव फिर जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के बेटे से जानकारी ली। एसओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं अतुल की मौत से पत्नी गुड्डी, दो बेटाें बहादुर व रोहित का रोकर बुरा हाल है।