फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

फर्जी रिपोर्ट लिखाने में छात्र गिरफ्तार

Tue, 28 Dec 2021 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
crime
पुरवा। पुरवा-पाटन मार्ग पर 24 दिसंबर को पूरनखेड़ा के पास बाइक सवार पॉलिटेक्निक छात्र के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। छात्र ने ऑनलाइन गेम (व्यवसाय) में रकम हारने के बाद खुद ही लूट की फर्जी कहानी रची थी। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव पूरनखेड़ा निवासी पॉलीटेक्निक छात्र 21 वर्षीय सूरज ने शुक्रवार रात 1.30 लाख नकद व लैपटॉप की लूट की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। उससे पूछताछ व तहकीकात में पता चला कि सूरज ने अपना लैपटॉप उन्नाव निवासी अरुण पांडेय के पास 20 हजार में गिरवी रखा था। 1.30 लाख रुपये ऑनलाइन गेम में लगाए और हार गया था। इसके बाद उसने अपनी गलती छुपाने के लिए खुद रुपये व लैपटाप लूट की फर्जी कहानी रची थी। पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देकर गुमराह करने में उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सूरज ऑनलाइन गेम में रुपये लगाता था। रकम डूबने पर उसने खुद लूट की फर्जी कहानी रचकर पुलिस को गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed