फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

प्रेमिका के घर लटका मिला शव, हंगामा

Wed, 22 Dec 2021 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
crime
मनोज का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
असोहा/कालूखेड़ा। बचपन से ननिहाल में रहने वाले टेंपो चालक का शव पड़ोस के गांव में रहने वाली प्रेमिका के घर की छत पर मफलर से लटका मिला। चालक के परिजनों ने महिला व उसके भाई पर हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांगकर थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैगिंग से मौत की पुष्टि हुई हैै।
विज्ञापन

कालूखे़डा चौकी के ग्राम पंचायत पहासा के मजरा दीवानबक्सखेड़ा निवासी निवासी मनोज (32) टेंपो चलाकर परिवार का गुजारा चलाता था। उसकी मां सरजू देवी ने बताया कि गांव से तीन किमी दूर रहने वाली जबरेला गांव निवासी एक महिला से बेटे मनोज का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार शाम महिला का भाई मनोज को अपने साथ असोहा ले गया था और रात आठ बजे फिर घर छोड़ गया था। रात नौ बजे मनोज खाना खा रहा था कि तभी महिला के भाई ने फिर से फोन कर गांव के बाहर बुलाया। मनोज खाना छोड़कर घर से चला गया। देर रात तक मनोज के न लौटने पर उसकी पत्नी पूनम ने कई बार फोन मिलाया पर फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मनोज का शव जबरेला निवासी प्रेमिका के घर की दूसरी मंजिल पर छज्जे में मफलर के सहारे कुंडे से लटका मिला। पुलिस के सामने ही मृतक मनोज की मां, अन्य परिजन प्रेमिका व उसके भाई पर हत्या का आरोप लगा हंगामा करने लगे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद आक्रोशित परिजन सैकड़ों की संख्या में थाने पहुंच गए और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ गए। पुलिस ने फिर से उन्हें शांत कराया। परिजन शांत तो हो गए पर शव पोस्टमार्टम से आने तक थाने में ही बैठे रहे। सीओ पुरवा पंकज सिंह बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व घटना के सभी बिंदुओं पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस महिला के घर मनोज का शव मिला उसके पति की चार वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दो दिन पहले महिला को मुआवजे का आठ लाख रुपये मिला था। मृतक मनोज अपना टेंपो बेंचकर मुकदमा लड़ा और महिला को दुर्घटना क्लेम दिलवाया था। आठ लाख रुपये महिला को मिलने के बाद वह रुपये की मांग कर रहा था। मंगलवार दोपहर इसी बात को लेकर मनोज व महिला में कहासुनी हुई थी।

मनोज का पैतृक गांव लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र का नटकुर गांव है। उसकी मां सरजूदेई जन्म से पहले मायके असोहा के दीवानबक्सखेड़ा आ गई थी। यहीं मनोज का जन्म हुआ था। मनोज टेंपो चलाता था। उसकी मौत से मां व पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। पति की मौत के बाद पूनम को 11 वर्षीय बेटे मोहित, आठ वर्षीय रोहित और छह वर्षीय बेटी अनन्या की परवरिश की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed