फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

गड्ढे ने ली महिला की जान, जाम लगा हंगामा

Tue, 14 Dec 2021 07:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
crime
बिहार-बक्सर मार्ग पर हादसे में महिला की मौत के बाद सड़क जाम किए परिजन व ग्रामीण। संवाद - फोटो : UNNAO
पाटन। बिहार-बक्सर मार्ग पर गड्ढे में ई-रिक्शा का पहिया जाने से तेज झटका लगा और महिला सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहा ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने एक घंटे मार्ग जाम कर हंगामा किया। एसडीएम के समझाने पर ग्रामीण सड़क से हटे। इस दौरान जाम लगा रहा। पुलिस ने मशक्कत के बाद आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी कौशल किशोर ने 23 वर्षीय बेटी राधा की शादी दो साल पहले कानपुर किदवई नगर में सौरभ से की थी। मंगलवार को कौशल किशोर बेटी को ससुराल से विदा कराकर घर जा रहा था। सुमेरपुर से वह बेटी के साथ गांव तक जाने के लिए ई-रिक्शा पर बैठ गया। मनिकापुर-सराय मनिहार मार्ग के बीच गड्ढे में ई-रिक्शा का टायर चले जाने से राधा छिटक कर सड़क पर गिर गई। इसी बीच बक्सर की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। राधा की मौत से पिता बेहाल हो गया। गांव से एक किमी पहले हुई दुर्घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। बिहार थाना पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो वह क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

गुस्सा बढ़ता देख मौरावां व बारासगवर थाने की पुलिस भी बुला ली गई। एसडीएम अजीत जायसवाल व विधान सभा अध्यक्ष के ओएसडी पंकज मिश्रा ने मोबाइल पर ग्राम प्रधान माजिद हुसैन व अन्य परिवार के लोगों से वार्ता कर उन्हें मनाया। एक घंटे बाद परिजन सड़क से हट गए। एसडीएम अजीत जायसवाल ने बताया कि शीघ्र गड्ढे भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि भाग रहे ट्रक को लोगों ने रोक लिया था। इसी दौरान 112 वाहन (पीआरवी) कर्मी मौके पर पहुंचे और चालक से अकेले में बात कर उसे भागने का मौका दे दिया। थाना प्रभारी बिहार ने ग्रामीणों के आरोप पर जांच किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed